लहसुन को आयुर्वेद में रसोन भी कहते हैं, जिसका मतलब होता है अम्ल रस से रहित अर्थात इसमें अम्ल रस को छोड़कर बाकि सभी पांच रस होते हैं | आयुर्वेदानुसार लहसुन कफ और वात के रोगों को शांत करता है |
इसमें उड़नशील तेल 0.06% से लेकर 0.1% तक होता है, जिसमे ALLYL PROPYL SULPHIDE, DIALLYL SULPHIDE तथा दो और गंधक के यौगिक होते हैं |
लहसुन के फायदे
1) लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) में राहत देता है|
2) लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है और हृदय के लिए भी फायदेमंद है |
3) लहसुन को शहद के साथ मिलाकर खाने से पुरुषों की प्रजनन शक्ति बढती है |
4) लहसुन का सेवन वजन कम करने में मदद करता है |
5) लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है |
6) लहसुन श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और श्वास संबंधी रोगों में बहुत फायदा करता है |
7) लहसुन पेट संबंधी दिक्कतों में बहुत फायदेमंद है | यह गैस, अपच आदि में बहुत फायदा करता है |
8) लहसुन का सेवन गठिया और जोड़ों क दर्द में बहुत फायदेमंद है | लहसुन के सेवन के इलावा गठिया और जोड़ों के दर्द में इसकी मालिश करने से बहुत फायदा मिलता है |
9) लहसुन दिमाग की कमजोरी और कमजोर याददाश्त में फायदा करता है और स्मरण शक्ति को बढाता है |
10) स्त्रियों में MENSES सम्बन्धी दिक्कतों में भी लहसुन लाभ पहुंचाता है |
11) इसके इलावा लहसुन का सेवन लकवे के मरीज को भी काफी फायदा पहुंचाता है |
12) कान दर्द, कान का बहना जैसे रोगों में भी लहसुन फायदा देता है |
13) दाद, खाज और खुजली जैसे चर्म (SKIN ) रोगों में भी लहसुन बहुत लाभ देता है |